जमुई में 3.80 लाख का बिजली तार चोरी:33 केवी लाइन के 9 पोल से 1950 मीटर कंडक्टर गायब; निर्माण कंपनी ने थाने में दिया आवेदन

जमुई में 3.80 लाख का बिजली तार चोरी:33 केवी लाइन के 9 पोल से 1950 मीटर कंडक्टर गायब; निर्माण कंपनी ने थाने में दिया आवेदन

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन 33 केवी बिजली लाइन से करीब 3.80 लाख रुपए का तार चोरी हो गया। सलैया गांव से चिनबेरिया के बीच नौ पोल पर लगा करीब 1950 मीटर एसीएसआर वुल्फ कंडक्टर गायब है। निर्माण कंपनी एसयूसीजी लॉयड लिमिटेड ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। साइट सुपरवाइजर ने दी चोरी की सूचना कंपनी के साइट इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने झाझा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। आवेदन के मुताबिक, सलैया गांव से चिनबेरिया तक 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान कंपनी के साइट सुपरवाइजर संजय कुमार ने लाइन से तार चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद साइट इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान नौ पोल पर लगा कंडक्टर गायब मिला। 1950 मीटर तार की कीमत 3.80 लाख रुपए कंपनी के अनुसार, चोरी गए तार की लंबाई करीब 1950 मीटर है। इसकी कीमत 3 लाख 80 हजार 859 रुपए बताई गई है। तार चोरी होने से कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही, निर्माणाधीन बिजली योजना का काम प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस से जांच कर तार बरामद करने की मांग कंपनी ने बुधवार को पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। आवेदन में अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गया तार बरामद कराने की अपील की गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन 33 केवी बिजली लाइन से करीब 3.80 लाख रुपए का तार चोरी हो गया। सलैया गांव से चिनबेरिया के बीच नौ पोल पर लगा करीब 1950 मीटर एसीएसआर वुल्फ कंडक्टर गायब है। निर्माण कंपनी एसयूसीजी लॉयड लिमिटेड ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। साइट सुपरवाइजर ने दी चोरी की सूचना कंपनी के साइट इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने झाझा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। आवेदन के मुताबिक, सलैया गांव से चिनबेरिया तक 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान कंपनी के साइट सुपरवाइजर संजय कुमार ने लाइन से तार चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद साइट इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान नौ पोल पर लगा कंडक्टर गायब मिला। 1950 मीटर तार की कीमत 3.80 लाख रुपए कंपनी के अनुसार, चोरी गए तार की लंबाई करीब 1950 मीटर है। इसकी कीमत 3 लाख 80 हजार 859 रुपए बताई गई है। तार चोरी होने से कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही, निर्माणाधीन बिजली योजना का काम प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस से जांच कर तार बरामद करने की मांग कंपनी ने बुधवार को पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। आवेदन में अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गया तार बरामद कराने की अपील की गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *