एम्स रायबरेली में ‘जेनिथ’ उत्सव का समापन:200 से अधिक छात्रों को सिमुलेशन मॉडल्स पर मिला प्रशिक्षण

एम्स रायबरेली में ‘जेनिथ’ उत्सव का समापन:200 से अधिक छात्रों को सिमुलेशन मॉडल्स पर मिला प्रशिक्षण

रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय शैक्षणिक उत्सव ‘जेनिथ’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम में एम्स गोरखपुर, एम्स पटना, केजीएमयू और आरएमएल लखनऊ सहित 10 से अधिक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण चिकित्सकीय कार्यशालाएं थीं, जहाँ छात्रों को सिमुलेशन मॉडल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह उत्सव एम्स रायबरेली की एक महत्वपूर्ण पहल थी, जिसका उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना था। संस्थान ने आसपास के मेडिकल कॉलेजों को एक साझा मंच प्रदान कर शैक्षणिक उन्नयन और समन्वय को प्रोत्साहित किया। देखें, 4 तस्वीरें… दो दिवसीय इस कार्यक्रम का संचालन एम्स स्टूडेंट काउंसिल द्वारा किया गया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद, केस प्रेजेंटेशन, केस डायग्नोसिस और रंगोली प्रतियोगिता शामिल थीं। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता चिकित्सकीय कार्यशालाएं थीं, जिनमें लगभग 150 विद्यार्थियों को आधुनिक मानव शरीर जैसे सिमुलेशन मॉडल्स के माध्यम से उन्नत चिकित्सकीय कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उद्घाटन और समापन सत्र में संस्थान की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव और वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
उत्सव का समापन एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने अपने संबोधन में ‘जेनिथ’ शब्द के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह उपलब्धि और उत्कृष्टता के सर्वोच्च शिखर का प्रतीक है। उन्होंने भावी डॉक्टरों को चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोच्च लक्ष्य और मानवीय सेवा प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासों हेतु प्रेरित किया। स्टूडेंट काउंसिल ने कार्यकारी निदेशक के कुशल मार्गदर्शन में इस पूरे आयोजन को बेहद अनुशासित और सफल बनाया, जिसकी सभी आगंतुक संस्थानों ने सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *