शादी का कार्ड देने जा रहे युवकों पर हमला:अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर जमकर मारपीट की;एक की हालत गंभीर

शादी का कार्ड देने जा रहे युवकों पर हमला:अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर जमकर मारपीट की;एक की हालत गंभीर

बोलेरो में सवार अज्ञात बदमाशों ने शादी का कार्ड देने जा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।हमला अलवर के दौसा हाईवे पर गोठ की चौकी-बल्लुपुरा के बीच रेलवे अंडरपास के पास शनिवार शाम को हुआ। जब रैणी क्षेत्र के खरखड़ा निवासी रामौतार मीणा अपने साथी राजेश मीणा के साथ शादी का कार्ड देने जा रहे थे। इसी दौरान रामौतार रास्ते में बाथरूम के लिए उतरा, तभी पीछे से बोलेरो में सवार करीब 8 बदमाश मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में रामौतार को बदमाशों ने लात-घुसों से पटक-पटककर पीटा और फिर फरार हो गए। रामौतार के पैर और सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल का दूसरा साथी सड़क पर इधर उधर चिल्लाया तो कुछ लोगों की मदद से घायल को राजगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से डॉक्टरों ने अलवर रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है हालांकि अभी तक बदमाशों का पता नहीं लग सका है। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *