बक्सर में बेरोजगार और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक नई पहल की गई है। श्रम संसाधन विभाग के तहत जिला नियोजनालय, बक्सर, योग्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए निशुल्क टूल किट प्रदान करेगा। इस योजना का लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने कौशल के आधार पर रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह टूल किट उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जिन्होंने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटिशियन, प्लम्बर और इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर जैसे ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण लिया है। योजना के तहत संबंधित ट्रेड के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। सालाना 3 लाख से कम आए वाले को मिलेगा लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जिला नियोजनालय में कम से कम छह माह पहले से पंजीकरण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, और आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण होना चाहिए। अभ्यर्थी को स्टडी किट और टूल किट का मिलेगा लाभ चयन प्रक्रिया में दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी को स्टडी किट और टूल किट योजना में से केवल एक का ही लाभ मिलेगा। जो अभ्यर्थी पहले से किसी योजना का लाभ ले चुके हैं, वे इसके पात्र नहीं होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जिला नियोजनालय, बक्सर में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच और लाभार्थियों का चयन एक त्रिसदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उप निदेशक नियोजन, पटना प्रमंडल करेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिए गए मोबाइल नंबर 8210044587 पर संपर्क कर सकते हैं। इस योजना से जिले के सैकड़ों युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे अपने कौशल के बल पर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। बक्सर में बेरोजगार और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक नई पहल की गई है। श्रम संसाधन विभाग के तहत जिला नियोजनालय, बक्सर, योग्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए निशुल्क टूल किट प्रदान करेगा। इस योजना का लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने कौशल के आधार पर रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह टूल किट उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जिन्होंने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटिशियन, प्लम्बर और इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर जैसे ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण लिया है। योजना के तहत संबंधित ट्रेड के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। सालाना 3 लाख से कम आए वाले को मिलेगा लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जिला नियोजनालय में कम से कम छह माह पहले से पंजीकरण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, और आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण होना चाहिए। अभ्यर्थी को स्टडी किट और टूल किट का मिलेगा लाभ चयन प्रक्रिया में दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी को स्टडी किट और टूल किट योजना में से केवल एक का ही लाभ मिलेगा। जो अभ्यर्थी पहले से किसी योजना का लाभ ले चुके हैं, वे इसके पात्र नहीं होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जिला नियोजनालय, बक्सर में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच और लाभार्थियों का चयन एक त्रिसदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उप निदेशक नियोजन, पटना प्रमंडल करेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिए गए मोबाइल नंबर 8210044587 पर संपर्क कर सकते हैं। इस योजना से जिले के सैकड़ों युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे अपने कौशल के बल पर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।


