भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मंगलवार को 135वीं जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां डीएम रिची पांडेय एवं एसपी अमित रंजन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डीएम ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है। एसपी ने कहा कि संविधान की रक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बैरगनिया प्रखंड के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बंसी चाचा सामुदायिक भवन से जुलूस निकाला गया। सुरसंड प्रखंड में अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा शहर में बाइक रैली निकाल कर बाबा साहब के जयंती को धूम धाम से मनाया गया। बाद में लक्ष्मी कुटी परिसर में विचार गोष्ठी हुई। उद्घाटन चेतना मंच के अध्यक्ष सह जेपी सेनानी रामस्वार्थ पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज उर्फ पिंटू, और पूर्व नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश झा उर्फ राजू ने किया। मेजरगंज प्रखंड के मलाही स्थित अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। अम्बेडकर एकता मंच के तत्वावधान में पुपरी स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, उप सभापति जय प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, बीडीओ अमित कुमार अमन आदि भी थे। बाबा साहेब की प्रतिमा का चोरौत में अनावरण चोरौत प्रखंड के नीमबारी बाजार स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बथनाहा प्रखंड के छौरहिया में बाजपट्टी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रजक ने मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदान को भूलने वाला समाज गुलाम हो जाता है। उन्होंने बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाओं को जीवन में उतारने की अपील की। उधर, बेलसंड के कोठी चौक पर एसडीओ वंदना सिन्हा और डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वहीं, बोखड़ा प्रखंड में भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की अध्यक्ष संगीता देवी के आवास पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया गया। सभी वक्ताओं ने संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एसएलके कॉलेज में संगोष्ठी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शहर के श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संगोष्ठी सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्राची श्रीवास्तव ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय तथा शालिनी एवं शिवानी कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और बाबा साहब ने इसे अपने जीवन में सिद्ध कर दिखाया। अन्य वक्ताओं ने भी उनके विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में भीम राव आंबेडकर जयंती के दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्देशक ध्रुव किशोर महतो के द्वारा किया गया जिस दौरान उन्होंने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने की उपस्थित लोगों को सलाह दिया। में हॉस्पिटल रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास में विचार गोष्ठी आयोजित कर छात्रों ने उनके सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। वक्ताओं ने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मंगलवार को 135वीं जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां डीएम रिची पांडेय एवं एसपी अमित रंजन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डीएम ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है। एसपी ने कहा कि संविधान की रक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बैरगनिया प्रखंड के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बंसी चाचा सामुदायिक भवन से जुलूस निकाला गया। सुरसंड प्रखंड में अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा शहर में बाइक रैली निकाल कर बाबा साहब के जयंती को धूम धाम से मनाया गया। बाद में लक्ष्मी कुटी परिसर में विचार गोष्ठी हुई। उद्घाटन चेतना मंच के अध्यक्ष सह जेपी सेनानी रामस्वार्थ पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज उर्फ पिंटू, और पूर्व नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश झा उर्फ राजू ने किया। मेजरगंज प्रखंड के मलाही स्थित अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। अम्बेडकर एकता मंच के तत्वावधान में पुपरी स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, उप सभापति जय प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, बीडीओ अमित कुमार अमन आदि भी थे। बाबा साहेब की प्रतिमा का चोरौत में अनावरण चोरौत प्रखंड के नीमबारी बाजार स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बथनाहा प्रखंड के छौरहिया में बाजपट्टी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रजक ने मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदान को भूलने वाला समाज गुलाम हो जाता है। उन्होंने बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाओं को जीवन में उतारने की अपील की। उधर, बेलसंड के कोठी चौक पर एसडीओ वंदना सिन्हा और डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वहीं, बोखड़ा प्रखंड में भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की अध्यक्ष संगीता देवी के आवास पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया गया। सभी वक्ताओं ने संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एसएलके कॉलेज में संगोष्ठी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शहर के श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संगोष्ठी सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्राची श्रीवास्तव ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय तथा शालिनी एवं शिवानी कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और बाबा साहब ने इसे अपने जीवन में सिद्ध कर दिखाया। अन्य वक्ताओं ने भी उनके विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में भीम राव आंबेडकर जयंती के दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्देशक ध्रुव किशोर महतो के द्वारा किया गया जिस दौरान उन्होंने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने की उपस्थित लोगों को सलाह दिया। में हॉस्पिटल रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास में विचार गोष्ठी आयोजित कर छात्रों ने उनके सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। वक्ताओं ने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।


