गोरखपुर में फिर बढ़ने लगी गर्मी:धूप और तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, आने वाले दिनों में और चढ़ सकता है पारा

गोरखपुर में फिर बढ़ने लगी गर्मी:धूप और तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, आने वाले दिनों में और चढ़ सकता है पारा

गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों की बारिश और तेज हवाओं के बाद मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। बुधवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ गर्मी का असर फिर बढ़ गया। सुबह से आसमान साफ नजर आया, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवा के कारण धूल उड़ने और लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद बदल सकता है मौसम दोपहर बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ समय के लिए तेज धूप का असर कम हो सकता है। हालांकि उमस और गर्मी का एहसास बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बारिश और बदले मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम फिर बदल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी का असर तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम और तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। साथ ही पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रशासन को भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। 3 तस्वीरें देखिए… पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान
27 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 अप्रैल को तापमान बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और तापमान में गिरावट शुरू हुई। 29 अप्रैल को 35.8 डिग्री, 30 अप्रैल को 32.6 डिग्री, 1 मई को 32.3 डिग्री, 2 मई को 32.9 डिग्री, 3 मई को 33.2 डिग्री और 4 मई को 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 5 मई को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *