अमेठी में तमंचा देखते हुए युवक को गोली लगी:आरोपी ने प्लास्टिक की पिस्टल बताया था, पुलिस तलाश में जुटी

अमेठी में तमंचा देखते हुए युवक को गोली लगी:आरोपी ने प्लास्टिक की पिस्टल बताया था, पुलिस तलाश में जुटी

अमेठी में शुक्रवार दोपहर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी संचिन पांडेय का नाम सामने आया। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। ई-रिक्शा चालक दीपक मिश्रा और बालेन्द्र शुक्ला बांस काट रहे थे। इसी दौरान गांव का संचिन पांडेय एक पिस्टल लेकर वहां पहुंचा। अचानक गोली चल गई, जो सीधे दीपक मिश्रा के दाहिने सीने में लगी। परिजन उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद बालेन्द्र शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बालेन्द्र ने बताया कि संचिन पांडेय के हाथ से चली गोली से दीपक मिश्रा की मौत हुई। सूत्रों के अनुसार, संचिन पांडेय एक अवैध पिस्टल झोले में लेकर आया था और उसने दीपक व बालेन्द्र को बताया कि यह प्लास्टिक की पिस्टल है। तीनों उसे देख रहे थे तभी सचिन के हाथ से अचानक गोली चल गई। मुख्य आरोपी संचिन पांडेय अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *