भागलपुर में बेखौफ बदमाशों ने घर से खाना खाकर वॉक पर निकले युवक को गोली मार दी। बाइक सवार 2 अपराधियों को वारदात को अंजाम दिया है। रुपए के लेनदेन को लेकर पहले दोनों से बहस हुई। इसके बाद ताबड़तोड़ दो गोलियां बरसाई गई। दोनों गोली पेट को चीरती हुई आर-पार निकल गई। बुलेट लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। खून ज्यादा बह जाने और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन पूर्णिया GMCH पहुंचे। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया है। रुपए को लेकर विवाद हुआ था छोटू भाई पिंटू मोदी ने बताया भैया कन्हैया कुमार मोदी(30) रोजाना की तरह देर शाम खाना खाकर घर से निकले था। गांव में टहल रहे थे। इस दौरान बड़ी कठेला का रहने वाला ऋषभ अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आ धमका। दोनों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर कोई विवाद हुआ। कुछ ही देर में ऋषभ और उसके साथी ने कमर से पिस्टल निकालकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इस बीच बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में भैया को वहां से उठाकर अस्पताल लेकर गए। सोमवार को सोनीपत जाने का टिकट था परिजनों ने बताया कि कन्हैया की अभी शादी नहीं हुई है। हरियाणा के सोनीपत में किसी फैक्ट्री में काम करता है। दो महीने पहले ही गांव लौटा था। सोमवार को वापस सोनीपत जाने का टिकट था, मगर इससे पहले ही ये वारदात हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इधर घटना की जानकारी मिलती ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस GMCH पहुंची। घरवालों से जानकारी ली। फायरिंग में जख्मी युवक ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इस आधार पर पुलिस धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। भागलपुर में बेखौफ बदमाशों ने घर से खाना खाकर वॉक पर निकले युवक को गोली मार दी। बाइक सवार 2 अपराधियों को वारदात को अंजाम दिया है। रुपए के लेनदेन को लेकर पहले दोनों से बहस हुई। इसके बाद ताबड़तोड़ दो गोलियां बरसाई गई। दोनों गोली पेट को चीरती हुई आर-पार निकल गई। बुलेट लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। खून ज्यादा बह जाने और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन पूर्णिया GMCH पहुंचे। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया है। रुपए को लेकर विवाद हुआ था छोटू भाई पिंटू मोदी ने बताया भैया कन्हैया कुमार मोदी(30) रोजाना की तरह देर शाम खाना खाकर घर से निकले था। गांव में टहल रहे थे। इस दौरान बड़ी कठेला का रहने वाला ऋषभ अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आ धमका। दोनों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर कोई विवाद हुआ। कुछ ही देर में ऋषभ और उसके साथी ने कमर से पिस्टल निकालकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इस बीच बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में भैया को वहां से उठाकर अस्पताल लेकर गए। सोमवार को सोनीपत जाने का टिकट था परिजनों ने बताया कि कन्हैया की अभी शादी नहीं हुई है। हरियाणा के सोनीपत में किसी फैक्ट्री में काम करता है। दो महीने पहले ही गांव लौटा था। सोमवार को वापस सोनीपत जाने का टिकट था, मगर इससे पहले ही ये वारदात हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इधर घटना की जानकारी मिलती ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस GMCH पहुंची। घरवालों से जानकारी ली। फायरिंग में जख्मी युवक ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इस आधार पर पुलिस धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।


