उज्जैन | युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा आईटीआई के तत्वावधान में बुधवार को सुबह 10 से 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, इस्कॉन के सामने में युवा संगम मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। 200 से अधिक विभिन्न पदों पर आकर्षक वेतनमान के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


