कदवा : हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

कदवा | कदवा के सागरथ पंचायत स्थित नयाटोला चौक के पास 29 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार विश्वास (पिता- बैजनाथ विश्वास) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को मूसलाधार बारिश के बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चांदपुर चौक से नयाटोला गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नयाटोला चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों की मदद से घायल मनीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया गया था। कदवा | कदवा के सागरथ पंचायत स्थित नयाटोला चौक के पास 29 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार विश्वास (पिता- बैजनाथ विश्वास) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को मूसलाधार बारिश के बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चांदपुर चौक से नयाटोला गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नयाटोला चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों की मदद से घायल मनीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *