शेखपुरा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:बेटे के स्कूल एडमिशन के लिए पश्चिम बंगाल से आया था घर

शेखपुरा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:बेटे के स्कूल एडमिशन के लिए पश्चिम बंगाल से आया था घर

शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसुंभा रेलवे हाल्ट के समीप मंगलवार को एक 35 वर्षीय युवक प्रसादी मांझी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह कोसुंभा गांव निवासी जागो मांझी का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रसादी मांझी मंगलवार की सुबह शौच करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह रेलवे हाल्ट के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने के कारण उसका शरीर कमर के समीप से दो टुकड़ों में बंट गया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया बाद में ग्रामीणों ने रेलवे पटरी के समीप युवक का कटा हुआ शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। प्रसादी मांझी पश्चिम बंगाल के ईंट चिमनी भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह एक दिन पहले, यानी सोमवार को ही पश्चिम बंगाल से अपने बेटे का चौथी कक्षा में स्कूल में दाखिला करवाने के लिए घर आया था। मृतक अपने पीछे चार छोटे पुत्रों और अपनी विधवा पत्नी को छोड़ गया है। वह परिवार का भरण-पोषण करता था। शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसुंभा रेलवे हाल्ट के समीप मंगलवार को एक 35 वर्षीय युवक प्रसादी मांझी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह कोसुंभा गांव निवासी जागो मांझी का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रसादी मांझी मंगलवार की सुबह शौच करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह रेलवे हाल्ट के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने के कारण उसका शरीर कमर के समीप से दो टुकड़ों में बंट गया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया बाद में ग्रामीणों ने रेलवे पटरी के समीप युवक का कटा हुआ शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। प्रसादी मांझी पश्चिम बंगाल के ईंट चिमनी भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह एक दिन पहले, यानी सोमवार को ही पश्चिम बंगाल से अपने बेटे का चौथी कक्षा में स्कूल में दाखिला करवाने के लिए घर आया था। मृतक अपने पीछे चार छोटे पुत्रों और अपनी विधवा पत्नी को छोड़ गया है। वह परिवार का भरण-पोषण करता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *