बांका में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था, इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आया

बांका शहर के तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी ट्रेन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक कान में एयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी दिलीप झा के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. बांका शहर में रहकर टोटो चलाने का काम करता था घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि नीतीश कुमार बांका शहर में रहकर टोटो चलाने का काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्कता बरतने की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है, खासकर मोबाइल और ईयरफोन के इस्तेमाल को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत बताई जा रही है। बांका शहर के तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी ट्रेन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक कान में एयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी दिलीप झा के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. बांका शहर में रहकर टोटो चलाने का काम करता था घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि नीतीश कुमार बांका शहर में रहकर टोटो चलाने का काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्कता बरतने की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है, खासकर मोबाइल और ईयरफोन के इस्तेमाल को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत बताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *