अछल्दा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच

अछल्दा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच

अछल्दा के मुहम्मदबाद गांव में एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रोहित पुत्र महा राम सिंह के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। रोहित ने अपने घर में अज्ञात कारणों से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने जब रोहित का शव लटका देखा, तो तत्काल अछल्दा पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी पिछले करीब चार साल से दिल्ली में रह रही थी। यह घटना होली के दिन हुई। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *