दरभंगा शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक को नर्सिंग होम में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। ऑक्सीजन पाइपलाइन काटने की कोशिश जानकारी के अनुसार, रविवार को गायत्री मंदिर के पास स्थित एक नर्सिंग होम में युवक चारदीवारी से सटे ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गार्ड की नजर उस पर पड़ गई। गार्ड के शोर मचाने पर युवक भागने लगा, लेकिन नर्सिंग होम के स्टाफ ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल और पेंचकस बरामद हुआ। पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नर्सिंग होम में ही रखा गया। इलाज के दौरान कैंची से हमला करने की कोशिश घायल युवक को इलाज के लिए नर्सिंग होम में ही रखा गया। इसी दौरान उसने अचानक कैंची उठाकर वहां मौजूद लोगों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को बचा लिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। नर्सिंग होम के मैनेजर नसीम अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह के मुताबिक, आरोपी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी आयुष कुमार झा के रूप में हुई है। इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक दिन पहले मंदिर से दान पेटी चोरी, तीन गिरफ्तार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दान बॉक्स चोरी का मामला भी सामने आया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन युवकों को पकड़ा गया है। शुक्रवार को पुजारी ने दान बॉक्स गायब पाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। मंदिर के पीछे झाड़ियों में दान बॉक्स टूटा मिला और वहीं छिपे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1710 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित कुमार सिंह और मो. गुलजार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। बढ़ती घटनाओं पर पुलिस की नजर लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दरभंगा शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक को नर्सिंग होम में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। ऑक्सीजन पाइपलाइन काटने की कोशिश जानकारी के अनुसार, रविवार को गायत्री मंदिर के पास स्थित एक नर्सिंग होम में युवक चारदीवारी से सटे ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गार्ड की नजर उस पर पड़ गई। गार्ड के शोर मचाने पर युवक भागने लगा, लेकिन नर्सिंग होम के स्टाफ ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल और पेंचकस बरामद हुआ। पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नर्सिंग होम में ही रखा गया। इलाज के दौरान कैंची से हमला करने की कोशिश घायल युवक को इलाज के लिए नर्सिंग होम में ही रखा गया। इसी दौरान उसने अचानक कैंची उठाकर वहां मौजूद लोगों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को बचा लिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। नर्सिंग होम के मैनेजर नसीम अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह के मुताबिक, आरोपी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी आयुष कुमार झा के रूप में हुई है। इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक दिन पहले मंदिर से दान पेटी चोरी, तीन गिरफ्तार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दान बॉक्स चोरी का मामला भी सामने आया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन युवकों को पकड़ा गया है। शुक्रवार को पुजारी ने दान बॉक्स गायब पाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। मंदिर के पीछे झाड़ियों में दान बॉक्स टूटा मिला और वहीं छिपे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1710 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित कुमार सिंह और मो. गुलजार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। बढ़ती घटनाओं पर पुलिस की नजर लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


