भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर करौली और मंडरायल में ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इन आयोजनों में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, साथ ही 50 छात्रों को छात्रवृत्ति और 21 बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया। करौली के एक निजी मैरिज गार्डन में हुए समारोह में 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के 50 विजेता विद्यार्थियों को 1 साल तक हर महीने छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। समाज के 21 बुजुर्गों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी इस दौरान सम्मान किया गया। 90% से ज्यादा मार्क्स वालों को किया सम्मानित
इसी तरह मंडरायल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा थे। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष योगेश सरपंच, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू शर्मा, लक्ष्मी नारायण पंडा, कैलाश (अध्यापक) और सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ब्रज भूषण शर्मा (नायगांव) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इन कार्यक्रमों में प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा और पवन शुक्ला सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। दोनों ही आयोजनों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था।


