भभुआ शहर के रेडक्रॉस सोसाइटी स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और सीआईबी (खुफिया ब्यूरो) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक युवक को अवैध रेलवे टिकट के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान भभुआ शहर के वार्ड संख्या 21 निवासी साजिद अंसारी के पुत्र राम जनक अंसारी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, भभुआ रोड आरपीएफ प्रभारी रामजी लाल और सीआईबी अधिकारी अर्जुन कुमार व संतोष कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। अधिकारियों ने युवक को टिकट काउंटर से बाहर निकलते ही रोका और पूछताछ की। जांच के दौरान पाया गया कि टिकट पर अंकित नाम और युवक की पहचान में मेल नहीं था। जब अधिकारियों ने उससे संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। आरपीएफ प्रभारी रामजी लाल ने बताया कि जिले के अन्य स्टेशनों जैसे कुदरा और भभुआ रोड पर आरक्षण काउंटर होने के बावजूद, शहर के इस काउंटर पर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के लिए सासाराम भेज दिया गया है। भभुआ शहर के रेडक्रॉस सोसाइटी स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और सीआईबी (खुफिया ब्यूरो) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक युवक को अवैध रेलवे टिकट के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान भभुआ शहर के वार्ड संख्या 21 निवासी साजिद अंसारी के पुत्र राम जनक अंसारी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, भभुआ रोड आरपीएफ प्रभारी रामजी लाल और सीआईबी अधिकारी अर्जुन कुमार व संतोष कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। अधिकारियों ने युवक को टिकट काउंटर से बाहर निकलते ही रोका और पूछताछ की। जांच के दौरान पाया गया कि टिकट पर अंकित नाम और युवक की पहचान में मेल नहीं था। जब अधिकारियों ने उससे संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। आरपीएफ प्रभारी रामजी लाल ने बताया कि जिले के अन्य स्टेशनों जैसे कुदरा और भभुआ रोड पर आरक्षण काउंटर होने के बावजूद, शहर के इस काउंटर पर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के लिए सासाराम भेज दिया गया है।


