फर्रुखाबाद में अवैध ई-टिकट बेचने वाला युवक गिरफ्तार:RPF और CIB की टीम ने पकड़ा, आईआरसीटीसी आईडी से बनाता था टिकट

फर्रुखाबाद में अवैध ई-टिकट बेचने वाला युवक गिरफ्तार:RPF और CIB की टीम ने पकड़ा, आईआरसीटीसी आईडी से बनाता था टिकट

फर्रुखाबाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कासगंज सीआईबी की संयुक्त टीम ने रेलवे के आरक्षित ई-टिकटों के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य के 10 ई-टिकट बरामद किए गए हैं। आरपीएफ थाने के निरीक्षक ओपी मीणा और सीआईबी कासगंज के सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कमालगंज के नगला दाउद स्थित मोहम्मद समी के घर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन से आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए। 20 हजार रुपये से अधिक के टिकट मिले जांच में आरोपी के पास से 20,020 रुपये 75 पैसे मूल्य के कुल 10 ई-टिकट मिले। इनमें 17,753 रुपये 90 पैसे मूल्य के सात टिकटों की यात्रा पूरी हो चुकी थी, जबकि 2,266 रुपये 75 पैसे मूल्य के तीन टिकटों पर यात्रा शेष थी। आईआरसीटीसी आईडी से बनाता था टिकट आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद समी आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ग्राहकों की मांग के अनुसार तत्काल, प्रीमियम तत्काल और सामान्य श्रेणी के रेल आरक्षित ई-टिकट बनाता था। 100 से 200 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था टिकट पुलिस के अनुसार आरोपी टिकट बनाने के बदले ग्राहकों से 100 से 200 रुपये अतिरिक्त वसूलता था। अवैध कारोबार में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। आरपीएफ ने आरोपी मोहम्मद समी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *