इटावा में बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:पिता और 8 साल के बेटे की मौत, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल; बोलेरो चालक फरार

इटावा में बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:पिता और 8 साल के बेटे की मौत, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल; बोलेरो चालक फरार

इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना चौबिया क्षेत्र के कबूली गांव के पास शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार की बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शादी समारोह से लौट रहा था परिवार मैनपुरी के कुसमरा थाना क्षेत्र के नगला बांध निवासी दिनेश पुत्र शिवपाल अपनी पत्नी नीतू और आठ वर्षीय बेटे लकी के साथ चौबिया क्षेत्र के मसनाई गांव में अरविंद के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शाम को तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कबूली गांव के पास पहुंची, तभी चौपला की तरफ से चौबिया जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर बाइक से भिड़ गई। मौके पर बेटे की मौत, सैफई में पिता ने तोड़ा दम हादसे में आठ वर्षीय लकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश और उनकी पत्नी नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। थाना चौबिया प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल दंपति को एम्बुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दिनेश की भी मौत हो गई। महिला का इलाज जारी है। बोलेरो छोड़कर भागे आरोपी, पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बताया गया कि बोलेरो में सवार दो लोग मौका पाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *