पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी होली फैमिली अस्पताल के पास सड़क हादसा में युवक की मौत हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा हुआ है। मृतक की पहचान रहीस (26) के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम पर युवक की the hell rider 26 नाम से आईडी है और इस पर दर्जनों बाइक स्टंट के वीडियो हैं। आज भी युवक तेज रफ्तार से स्टंट करते आ रहा था। इसी दौरान डिवाइडर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकराई और युवक 6 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। देखें मौके की 2 तस्वीरें… 100 की रफ्तार में थी बाइक कुछ राहगीर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी की स्पीड तकरीबन 100 के आस पास थी। इसी बीच यहां टकराई और युवक की मौत हो गई। सबकुछ सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। तकरीबन 20 मिनट तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि ट्रैफिक रेगुलेशन में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को वहां से हटा दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस स्थानीय पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा जा रहा है। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी होली फैमिली अस्पताल के पास सड़क हादसा में युवक की मौत हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा हुआ है। मृतक की पहचान रहीस (26) के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम पर युवक की the hell rider 26 नाम से आईडी है और इस पर दर्जनों बाइक स्टंट के वीडियो हैं। आज भी युवक तेज रफ्तार से स्टंट करते आ रहा था। इसी दौरान डिवाइडर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकराई और युवक 6 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। देखें मौके की 2 तस्वीरें… 100 की रफ्तार में थी बाइक कुछ राहगीर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी की स्पीड तकरीबन 100 के आस पास थी। इसी बीच यहां टकराई और युवक की मौत हो गई। सबकुछ सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। तकरीबन 20 मिनट तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि ट्रैफिक रेगुलेशन में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को वहां से हटा दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस स्थानीय पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा जा रहा है। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


