युवक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा जख्मी

भास्कर न्यूज| बेतिया सामूहिक विवाह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की बेतिया-लौरिया मुख्य सड़क एनएच-727 में जिनवलिया गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मठिया निवासी प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी बृजेश राम के पुत्र सूर्य प्रकाश (25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिरिसिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच में परिजनों ने बताया कि सूर्य प्रकाश अपने गांव के ही जेसीबी चालक प्रदीप राम के साथ बाइक से नौतन में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे जिनवलिया के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में सूर्य प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतक के पिता बृजेश राम ने बताया कि सूर्य प्रकाश परिवार के सबसे बड़े पुत्र थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। मौत से परिवार में मातम है। भास्कर न्यूज| बेतिया सामूहिक विवाह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की बेतिया-लौरिया मुख्य सड़क एनएच-727 में जिनवलिया गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मठिया निवासी प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी बृजेश राम के पुत्र सूर्य प्रकाश (25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिरिसिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच में परिजनों ने बताया कि सूर्य प्रकाश अपने गांव के ही जेसीबी चालक प्रदीप राम के साथ बाइक से नौतन में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे जिनवलिया के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में सूर्य प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतक के पिता बृजेश राम ने बताया कि सूर्य प्रकाश परिवार के सबसे बड़े पुत्र थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। मौत से परिवार में मातम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *