किशनगंज के दिघलबैंक सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारतीय मुद्रा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एक विशेष अभियान के तहत, एसएसबी की बी समवाय दिघलबैंक की नाका पार्टी ने नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही ₹1,89,800 की नकदी जब्त की। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 134 के पास, भारतीय सीमा से लगभग 10 मीटर की दूरी पर की गई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नाका पार्टी ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन संदिग्धों को रोककर जांच की गई, जिनके पास से यह बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई। तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी बरामद रकम में 500 रुपये के 188 नोट, 200 रुपये के 247 नोट और 100 रुपये के 464 नोट शामिल हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नेपाल से भारतीय मुद्रा अवैध रूप से भारत लाने का प्रयास कर रहे थे। एसएसबी ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि यह तस्करी किसी संगठित नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। पूछताछ में नकदी के स्रोत और इसे किसे सौंपा जाना था, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राशि को ठाकुरगंज कस्टम कार्यालय में जमा कराया जा रहा जब्त की गई राशि को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ठाकुरगंज कस्टम कार्यालय में जमा कराया जा रहा है। पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा के निर्देशन में किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी, ताकि तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। किशनगंज के दिघलबैंक सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारतीय मुद्रा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एक विशेष अभियान के तहत, एसएसबी की बी समवाय दिघलबैंक की नाका पार्टी ने नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही ₹1,89,800 की नकदी जब्त की। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 134 के पास, भारतीय सीमा से लगभग 10 मीटर की दूरी पर की गई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नाका पार्टी ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन संदिग्धों को रोककर जांच की गई, जिनके पास से यह बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई। तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी बरामद रकम में 500 रुपये के 188 नोट, 200 रुपये के 247 नोट और 100 रुपये के 464 नोट शामिल हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नेपाल से भारतीय मुद्रा अवैध रूप से भारत लाने का प्रयास कर रहे थे। एसएसबी ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि यह तस्करी किसी संगठित नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। पूछताछ में नकदी के स्रोत और इसे किसे सौंपा जाना था, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राशि को ठाकुरगंज कस्टम कार्यालय में जमा कराया जा रहा जब्त की गई राशि को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ठाकुरगंज कस्टम कार्यालय में जमा कराया जा रहा है। पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा के निर्देशन में किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी, ताकि तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


