अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर 26 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक रंजन ठाकुर की नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना गयैरी के समीप हुई थी। मृतक रंजन ठाकुर सिकटी प्रखंड के बेगा पंचायत अंतर्गत कढ़ावाड़ी गांव (वार्ड संख्या 03) के निवासी थे। वे पिछले 15-20 वर्षों से अररिया के गयैरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे और जीरो माइल में सैलून की दुकान चलाते थे। 26 अप्रैल की शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय गयैरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। नेपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्चतर केंद्र रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें नेपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 6 बजे परिजनों ने शव को अररिया सदर अस्पताल लाकर यातायात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यातायात थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद हिट एंड रन मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की अपील परिजनों और स्थानीय मुखिया ने बताया कि रंजन अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिजन अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस से आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की अपील की है। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर 26 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक रंजन ठाकुर की नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना गयैरी के समीप हुई थी। मृतक रंजन ठाकुर सिकटी प्रखंड के बेगा पंचायत अंतर्गत कढ़ावाड़ी गांव (वार्ड संख्या 03) के निवासी थे। वे पिछले 15-20 वर्षों से अररिया के गयैरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे और जीरो माइल में सैलून की दुकान चलाते थे। 26 अप्रैल की शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय गयैरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। नेपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्चतर केंद्र रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें नेपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 6 बजे परिजनों ने शव को अररिया सदर अस्पताल लाकर यातायात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यातायात थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद हिट एंड रन मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की अपील परिजनों और स्थानीय मुखिया ने बताया कि रंजन अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिजन अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस से आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की अपील की है।


