गोंडा में सड़क हादसे में युवक की मौत:मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय बाइक गड्ढे में गिरी, लखनऊ में इलाज के दौरान गई जान

गोंडा में सड़क हादसे में युवक की मौत:मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय बाइक गड्ढे में गिरी, लखनऊ में इलाज के दौरान गई जान

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हरिवंशपुर-चौबेपुर सड़क मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ा। चौबेपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव (पुत्र रामनिहाल यादव) गुरुवार को अपने घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वे दोस्तों को बाजार छोड़ने के बाद बुलेट बाइक से घर वापस आ रहे थे। हरिवंशपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी, जिससे कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कृष्ण कुमार को परिजन तत्काल लखनऊ ले गए थे। शुक्रवार भोर में लगभग चार बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि घायल युवक का लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार भोर में चार बजे निधन हो गया। उन्होंने बताया कि यह एक इत्तफाकिया दुर्घटना का मामला है। तहरीर मिलने पर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *