शाजापुर में श्मशान घाट पर युवक को बेल्ट-पाइप से पीटा:युवक बोला-आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, शिकायत दर्ज

शाजापुर में श्मशान घाट पर युवक को बेल्ट-पाइप से पीटा:युवक बोला-आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, शिकायत दर्ज

शाजापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार वर रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुराने श्मशान घाट के पास दो युवकों ने बेल्ट और प्लास्टिक के पाइप से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कचरा वाहन में हेल्पर का करता है युवक पुलिस के अनुसार फरियादी सूरज पंवार (22) निवासी बेरछा रोड रेलवे पुलिया के पास शाजापुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूरज नगर पालिका के कचरा वाहन में हेल्पर का कार्य करता है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह राजेश्वरी मंदिर के पास स्थित चिल्लर नदी पर गया था। इसी दौरान वहां अनिल और उसका एक साथी मिले। नदी क्षेत्र में आने को आरोपियों ने किया विवाद फरियादी के अनुसार दोनों आरोपियों ने उसे पुराने श्मशान घाट के पास बुलाया और नदी क्षेत्र में आने को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान दोनों ने कथित रूप से अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर अनिल ने बेल्ट से और उसके साथी ने प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की। घटना में सूरज की पीठ, छाती, होंठ, गर्दन और सिर पर चोटें आई हैं। युवक की पीठ पर चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं। दोबारा जाने पर जान के मारने की दी धमकी पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों आरोपियों ने दोबारा वहां आने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के बाद युवक अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी देने के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *