लखनऊ पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद:’सत्ता परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल , 2027 के लिए तैयार करेंगे रणनीति

लखनऊ पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद:’सत्ता परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल , 2027 के लिए तैयार करेंगे रणनीति

लखनऊ में आजाद समाज पार्टी की ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’। नगीना से सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद होंगे शामिल। प्रदेश सचिव अनिकेत धुन ने बताया कि। सत्ता को बदलने और पिछड़ों समाज को उनके अधिकार दिलाने के लिए चंद्रशेखर आजाद आज लखनऊ में संघर्ष करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी से मुलाकात करके 2027 की रणनीति तैयार करेंगे।
अनिकेत धानुक ने बताया कि विधानसभा मार्ग पर बने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अस्थि कलश की जगह को बदलने का प्रयास किया जा रहा है जिस का हम लोग विरोध कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी कि विधानसभा मार्ग पर जहां बाबा साहब का अस्थि कलश केंद्र है उसे बदला जाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब में हम लोगों कि अपार आस्था है। लगातार इस तरह की सूचना मिल रही है की अस्थि कलश की जगह को बदलने का प्रयास किया जा रहा है जिसे। आजाद समाज पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और इस अस्थि कलश को हटाने का विरोध करेगी। बाबा साहब के अस्थि कलश को हटाने वाले संविधान विरोधी लोग हैं । जिन लोगों को संविधान से दिक्कत है वही लोग बाबा साहब की अस्थि कलश को हटाना चाहते हैं। मगर हम लोग यह होने नहीं देंगे ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *