पूर्णिया में बच्चा चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया और अधमरा होने तक उसके ऊपर लाठी-डंडे बरसाए। युवक को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित फूलबड़िया कॉलोनी गांव का है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शनिवार की देर रात बच्चे को उठाकर भागा आरोपी जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात रखल मंडल अपने 3 साल के पोते सूरज कुमार के साथ बरामदे में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे एक युवक कथित तौर पर बच्चे को गोद में उठाकर वहां से जाने लगा। तभी रखल मंडल की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। बच्चा चोर होने की अफवाह फैलते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। रविवार दोपहर इलाज के दौरान आरोपी ने तोड़ा दम आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बिजली के खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से पीटा गया। हालांकि अब तक इससे जुड़ा कोई वीडियो सामने नहीं आया है। युवक लगातार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसी बीच किसी ने फोन कर पुलिस को गांव में हुई इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कसबा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए कसबा सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आज देर दोपहर उसकी मौत हो गई। कसबा थाना अध्यक्ष बोले- मृतक की नहीं हो पाई पहचान कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गांव के रखल मंडल और उसके बेटे शंभू कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूर्णिया में बच्चा चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया और अधमरा होने तक उसके ऊपर लाठी-डंडे बरसाए। युवक को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित फूलबड़िया कॉलोनी गांव का है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शनिवार की देर रात बच्चे को उठाकर भागा आरोपी जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात रखल मंडल अपने 3 साल के पोते सूरज कुमार के साथ बरामदे में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे एक युवक कथित तौर पर बच्चे को गोद में उठाकर वहां से जाने लगा। तभी रखल मंडल की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। बच्चा चोर होने की अफवाह फैलते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। रविवार दोपहर इलाज के दौरान आरोपी ने तोड़ा दम आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बिजली के खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से पीटा गया। हालांकि अब तक इससे जुड़ा कोई वीडियो सामने नहीं आया है। युवक लगातार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसी बीच किसी ने फोन कर पुलिस को गांव में हुई इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कसबा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए कसबा सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आज देर दोपहर उसकी मौत हो गई। कसबा थाना अध्यक्ष बोले- मृतक की नहीं हो पाई पहचान कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गांव के रखल मंडल और उसके बेटे शंभू कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


