‘आखिरी बार गले लगा लेता’, सुसाइड अटेम्प्ट करने वाले अनुराग डोभाल के घर में मौत, फूट-फूट कर रोते आए नजर

‘आखिरी बार गले लगा लेता’, सुसाइड अटेम्प्ट करने वाले अनुराग डोभाल के घर में मौत, फूट-फूट कर रोते आए नजर

Anurag Dobhal Pet Death: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर पर इस वक्त मातम पसरा हुआ है। खुद यूके राइडर इस वक्त दहाड़े मार मार कर रो रहे हैं। दरअसल उनके करीबी की मौत हो गई है जिसके बाद वो खुद को संभाल ही नहीं पा रहे हैं। अनुराग डोभाल ने फैंस को इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

अनुराग डोभाल के डॉग का हुआ निधन

अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए ये बताया है कि उसकी मौत हो गई है। अनुराग इस बात से काफी परेशान नजर आए। उन्होंने बताया कि आखिरी समय में वो अपने पेट डॉग्स से मिल भी नहीं पाए। अनुराग ने डॉग के लिए लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है।

अनुराग ने पेट को किया याद

अनुराग ने पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे बच्चे जूली, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। इस बात का दुख मुझे हमेशा रहेगा कि हम आख़िरी बार मिल नहीं पाए। जिस दिन तुम मेरी ज़िंदगी में आए थे, उस दिन मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां आई थीं।

मैंने कभी नहीं सोचा था कि जब तुम इस दुनिया से जाओगे, तो मुझे तुम्हें आख़िरी बार देखने का भी मौका नहीं मिलेगा।
मैं दुखी भी हूं और खुश भी हूं। दुख इस बात का है कि तुम हमें छोड़कर चले गए और खुशी इस बात की है कि तुम इस बुरी दुनिया और बुरे लोगों से दूर अब एक बहुत अच्छी जगह पर हो।

जहां भी हो, खुश रहना मेरे बच्चे। ये लिखते हुए मेरे आंसू रुक नहीं रहे हैं, लेकिन मुझे अफसोस है कि मैं लड़-झगड़कर भी एक बार तुमसे मिलने नहीं आ सका। काश मैं तुम्हें आख़िरी बार गले लगा पाता। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, मेरे जूली। मैं तुमसे जल्दी मिलने आऊंगा, तुम परेशान मत होना- ये मेरा तुमसे वादा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *