मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से हरा गमछा को लेकर की गई टिप्पणी, लड़कियों के साथ हो रही घटना और बिहार की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने आज बेगूसराय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हरा गमछा लेकर कचहरी रोड से जुलूस निकाल कर थाना चौक, नगर निगम चौक होते हुए कैंटीन चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरा गमछा सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों की पहचान का प्रतीक है। इस पर टिप्पणी कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। लेकिन सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है। कहा- खुलेआम घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि खुलेआम घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा। कई मामलों में मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इन लोगों ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। महिलाओं का कहना था कि बिहार में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण अपराध लगातार बढ़ रहा है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। राजद नेताओं ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आह्वान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार में आंदोलन चलाया जा रहा है। बेगूसराय में भी यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता है। इस दौरान कैंटीन चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से हरा गमछा को लेकर की गई टिप्पणी, लड़कियों के साथ हो रही घटना और बिहार की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने आज बेगूसराय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हरा गमछा लेकर कचहरी रोड से जुलूस निकाल कर थाना चौक, नगर निगम चौक होते हुए कैंटीन चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरा गमछा सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों की पहचान का प्रतीक है। इस पर टिप्पणी कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। लेकिन सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है। कहा- खुलेआम घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि खुलेआम घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा। कई मामलों में मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इन लोगों ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। महिलाओं का कहना था कि बिहार में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण अपराध लगातार बढ़ रहा है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। राजद नेताओं ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आह्वान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार में आंदोलन चलाया जा रहा है। बेगूसराय में भी यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता है। इस दौरान कैंटीन चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किया गया था।


