‘चलो मम्मा वॉकथॉन’ में दिखा महिलाओं का उत्साह:इंदौर में जल संरक्षण का लिया संकल्प, मदर्स डे पर नगर निगम का विशेष आयोजन

‘चलो मम्मा वॉकथॉन’ में दिखा महिलाओं का उत्साह:इंदौर में जल संरक्षण का लिया संकल्प, मदर्स डे पर नगर निगम का विशेष आयोजन

‘मदर्स डे’ के अवसर पर इंदौर नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘चलो मम्मा वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्यमित्र भार्गव और क्षितिज सिंघल ने नेहरू स्टेडियम से किया। इस अवसर पर अपर कमिश्नर आशीष पाठक, द वर्ड ऑफ फिटनेस की आरती माहेश्वरी सहित शहर के 25 से अधिक संगठनों की सैकडों महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने उपस्थित महिलाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और सभी से आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। “चलो मम्मा वॉकथॉन” नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर डेली कॉलेज मार्ग से होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। मातृत्व के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नारी शक्ति की सहभागिता के साथ जल संरक्षण को लेकर यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि “चलो मम्मा” शब्द केवल मातृत्व का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम स्वच्छता के साथ-साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। बढ़ती जनसंख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जल बचाने के प्रति गंभीर होना होगा। मेयर ने शहरवासियों से आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में इंदौर की पहचान बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। महिलाओं की सहभागिता प्रेरणादायी निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कहा कि स्वच्छता के साथ जल संग्रहण और संरक्षण को लेकर महिलाओं का उत्साह अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इंदौर की जागरूक महिलाएं अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को गंभीरता से निभा रही हैं, जो पूरे शहर के लिए प्रेरणा का विषय है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *