मंत्री ने गुड़ मंडी अग्निकांड का लिया जायजा:अधिकारियों को तत्काल राहत और जांच के निर्देश दिए

मंत्री ने गुड़ मंडी अग्निकांड का लिया जायजा:अधिकारियों को तत्काल राहत और जांच के निर्देश दिए

मुज़फ्फरनगर की गुड़ मंडी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यह अग्निकांड 7 मई को हुआ था, जिसमें व्यापारी शुभम गुप्ता और प्रवीण गुप्ता की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल शनिवार को मौके पर पहुंचे और प्रभावित व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। नुकसान का सही आकलन करने का निर्देश मंत्री ने घटनास्थल से ही मंडी समिति के अधिकारियों और संबंधित विभागों को तत्काल तकनीकी निरीक्षण कर नुकसान का सही आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और राहत सामग्री जल्द उपलब्ध कराई जाए। अग्रवाल ने मंडी परिसर में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस तरह की घटनाओं से होने वाला नुकसान गंभीर होता है। इस निरीक्षण के दौरान मंडी समिति अध्यक्ष संजय मित्तल, कई भाजपा नेता, व्यापारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *