जयपुर में 12 अप्रैल को साड़ी पहनकर दौड़ लगाएंगी महिलाएं:मरुधरा रन इन साड़ी में दिखेगा परंपरा और फिटनेस का अनोखा संगम

बदलते दौर में जहां फिटनेस और आत्मविश्वास को नई पहचान मिल रही है, वहीं पारंपरिक मूल्यों के साथ उसे जोड़ने की पहलें भी खास महत्व रखती हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जयपुर में ‘मरुधरा रन इन साड़ी’ के द्वितीय संस्करण का आयोजन रविवार 12 अप्रैल 2026 को शिप्रा पथ स्थित मयूर पैलेस गार्डन में किया जाएगा। साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान में भाग लेती महिलाएं इस रन के जरिए एक सशक्त संदेश देती हैं कि परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चल सकती हैं। यह आयोजन केवल फिटनेस तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, भागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। आयोजकों ने मरुधरा रन के बारे में बात करते हुए कहा कि मरुधरा रन इन साड़ी दो चरणों 3 किमी फन रन और 5 किमी प्रोफेशनल रन में आयोजित होगी। यह केवल एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं, बल्कि एक सोच है जो महिलाओं को अपनी पहचान, आत्मविश्वास और परंपरा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। साड़ी में दौड़ती हर महिला इस बात का उदाहरण है कि परंपरा किसी भी तरह की बाधा नहीं, बल्कि हमारी ताकत है। हमें खुशी है कि हर साल इस आयोजन से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह पहल अब एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव का माध्यम बनती जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *