RCB वाले वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई:यूजर्स पर भड़कते हुए कहा- कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है

RCB वाले वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई:यूजर्स पर भड़कते हुए कहा- कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गईं। RCB की खिताबी जीत के बाद नुसरत ने जश्न मनाते हुए अपने टीवी स्क्रीन का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ आवाजें सुनाई दीं, जिन्हें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गलत तरीके से समझ लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं। कुछ ही मिनटों बाद नुसरत ने वह इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी। नुसरत ने बताई आवाजों की वजह ट्रोलिंग के बाद नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह अपने एक दोस्त के घर पर मैच देख रही थीं और वीडियो में सुनाई दे रही आवाजें उनके दोस्त के छोटे पपी की थीं। नुसरत के मुताबिक, बाहर हो रही तेज आतिशबाजी के कारण पपी डर गया था और रो रहा था। उन्होंने उस रात के कुछ अन्य वीडियो भी शेयर किए, जिनमें पपी नजर आ रहा है और वैसी ही आवाजें सुनाई दे रही हैं। नुसरत ने ट्रोलिंग को लेकर लिखा, “कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है। एक पपी के रोने की आवाज पर इतना बवाल मचा दिया। अपने दिमाग के फितूर को शांत रखें और बिना सोचे-समझे किसी बात को न फैलाएं।” नुसरत भरूचा ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन जी. अशोक ने किया था। वहीं, इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया था। नुसरत के अलावा फिल्म में सोहम शाह, नोरा फतेही, ओंकार कपूर और शारिब हाशमी भी में थे। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 17 लाख रुपए की कमाई कर सकी थी। नुसरत भरूचा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
उज्जैन महाकाल के दर्शन कर विवादों में नुसरत भरूचा:ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट बोले- ये शरीयत की नजर में गुनाह, तौबा करें, कलमा पढ़ें बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा 30 दिसंबर 2025 को नए साल के आगमन से ठीक पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर से एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसे गुनाह कहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *