कानपुर देहात में नदी किनारे मिला महिला का शव:निर्वस्त्र और सड़ी-गली हालत में मिला, 10 दिन पुराना लग रहा

कानपुर देहात में नदी किनारे मिला महिला का शव:निर्वस्त्र और सड़ी-गली हालत में मिला, 10 दिन पुराना लग रहा

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में नदी पुरवा गांव के पास सेंगर नदी किनारे एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र और सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाए हैं। यह घटना तब सामने आई जब नदी पुरवा गांव के ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने सेंगर नदी के किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे निर्वस्त्र अवस्था में शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मंगलपुर पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह शव नदी में बहते हुए यहां तक पहुंचा है, क्योंकि इसे पहले भी पीछे के गांवों में देखा गया था। सेंगूर नदी औरैया जनपद से होकर कानपुर देहात में आती है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शव कहां से और कैसे यहां तक पहुंचा। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *