दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र के टीका पट्टी गांव में एक शादीशुदा महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ लापता हो गई है। घटना के बाद महिला की सास रेखा देवी ने अलीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में रेखा देवी ने बताया कि उनकी बहू चांदनी देवी (22), पति गोपाल लाल देव (25) को उनके ही देवर के बेटे प्रभास कुमार देव (23) (पिता- कृष्ण मुरारी लाल देव) 20 मार्च की रात करीब 12 बजे बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया। बहू अपने साथ सोना-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है। महिला की सास का कहना है कि चांदनी देवी अपने साथ अपनी ढाई साल की बच्ची रितिका कुमारी को भी लेकर गई है। घटना के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार बेहद चिंतित है। आरोपी युवक और महिला दोनों का मोबाइल नंबर फिलहाल बंद आ रहा है, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। सास का कहना है कि पिछले दो साल से महिला और प्रभास कुमार देव के बीच संबंध थे। इसको लेकर कई बार आरोपी के पिता कृष्ण मुरारी देव को भी जानकारी दी गई थी। तो बेटे को समझाने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। पंचायत में दोनों का खोजने का दिलाया था भरोसा घटना के बाद गांव में पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें दोनों की बरामदगी की बात कही गई थी, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल सकी है। रेखा देवी ने कहा है कि उनकी बहू यदि वापस भी आती है, तो अब उसे घर में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनकी बहू और बच्ची को जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी प्रभास दरभंगा मे रहकर नीट की तैयारी करता था। शादी के 3 साल बाद ही बहू अलग हुई सास रेखा देवी ने बताया कि करीब चार साल पहले अपने बेटे की शादी की थी। शादी के 3 साल बाद ही बहू ने अलग रहना शुरू कर दिया और परिवार से बातचीत भी बंद कर दी। हालांकि, परिवार को इससे कोई आपत्ति नहीं थी। कुछ समय पहले बहू को चार बार उल्टी हुई, जिसके बाद उसकी मां उसे मायके ले जाने आई। इस दौरान उनके बेटे ने कहा कि यदि वह जाना चाहती है तो जा सकती है, लेकिन बच्ची (पोती) यहीं रहेगी। इसके बाद पोती को उन्होंने अपने पास रख लिया और बहू मायके चली गई। करीब पांच दिन बाद हीं बहू का भाई उसे फिर ससुराल छोड़ गया। बहू 12 मार्च को मायके से ससुराल आई और लगभग आठ दिन तक रही। इसके बाद 20 मार्च को वह प्रभास के साथ फरार हो गई। रेखा देवी का आरोप है कि उनकी बहू का उनके देवर के बेटे प्रभास के साथ पिछले दो साल से बातचीत चल रही थी। इस संबंध में परिवार के लोगों ने पहले ही आपत्ति जताई थी और प्रभास को समझाने की कोशिश भी की गई थी। यहां तक कि लड़की के भाई को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। इस मामले को लेकर बहू के भाई से बात की गई तो उसने भी स्वीकार किया कि इस घटना से उसकी बदनामी हुई है और अब वह कुछ नहीं कर सकता। रेखा देवी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। निजी कंपनी में नौकरी करता है बेटा सास ने यह भी बताया कि उनका बेटा तीन महीने पहले गांव से मुंबई चला गया है, जहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला के पति गोपाल लाल देव ने कहा कि उसकी पत्नी घर छोड़कर भाग गई है और अब उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी भी प्रकार से उन पर पत्नी को वापस रखने का दबाव बनाया गया, तो वे आत्महत्या करने जैसा कदम उठा सकते हैं। एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही पुलिस अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और बच्ची की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र के टीका पट्टी गांव में एक शादीशुदा महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ लापता हो गई है। घटना के बाद महिला की सास रेखा देवी ने अलीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में रेखा देवी ने बताया कि उनकी बहू चांदनी देवी (22), पति गोपाल लाल देव (25) को उनके ही देवर के बेटे प्रभास कुमार देव (23) (पिता- कृष्ण मुरारी लाल देव) 20 मार्च की रात करीब 12 बजे बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया। बहू अपने साथ सोना-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है। महिला की सास का कहना है कि चांदनी देवी अपने साथ अपनी ढाई साल की बच्ची रितिका कुमारी को भी लेकर गई है। घटना के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार बेहद चिंतित है। आरोपी युवक और महिला दोनों का मोबाइल नंबर फिलहाल बंद आ रहा है, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। सास का कहना है कि पिछले दो साल से महिला और प्रभास कुमार देव के बीच संबंध थे। इसको लेकर कई बार आरोपी के पिता कृष्ण मुरारी देव को भी जानकारी दी गई थी। तो बेटे को समझाने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। पंचायत में दोनों का खोजने का दिलाया था भरोसा घटना के बाद गांव में पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें दोनों की बरामदगी की बात कही गई थी, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल सकी है। रेखा देवी ने कहा है कि उनकी बहू यदि वापस भी आती है, तो अब उसे घर में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनकी बहू और बच्ची को जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी प्रभास दरभंगा मे रहकर नीट की तैयारी करता था। शादी के 3 साल बाद ही बहू अलग हुई सास रेखा देवी ने बताया कि करीब चार साल पहले अपने बेटे की शादी की थी। शादी के 3 साल बाद ही बहू ने अलग रहना शुरू कर दिया और परिवार से बातचीत भी बंद कर दी। हालांकि, परिवार को इससे कोई आपत्ति नहीं थी। कुछ समय पहले बहू को चार बार उल्टी हुई, जिसके बाद उसकी मां उसे मायके ले जाने आई। इस दौरान उनके बेटे ने कहा कि यदि वह जाना चाहती है तो जा सकती है, लेकिन बच्ची (पोती) यहीं रहेगी। इसके बाद पोती को उन्होंने अपने पास रख लिया और बहू मायके चली गई। करीब पांच दिन बाद हीं बहू का भाई उसे फिर ससुराल छोड़ गया। बहू 12 मार्च को मायके से ससुराल आई और लगभग आठ दिन तक रही। इसके बाद 20 मार्च को वह प्रभास के साथ फरार हो गई। रेखा देवी का आरोप है कि उनकी बहू का उनके देवर के बेटे प्रभास के साथ पिछले दो साल से बातचीत चल रही थी। इस संबंध में परिवार के लोगों ने पहले ही आपत्ति जताई थी और प्रभास को समझाने की कोशिश भी की गई थी। यहां तक कि लड़की के भाई को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। इस मामले को लेकर बहू के भाई से बात की गई तो उसने भी स्वीकार किया कि इस घटना से उसकी बदनामी हुई है और अब वह कुछ नहीं कर सकता। रेखा देवी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। निजी कंपनी में नौकरी करता है बेटा सास ने यह भी बताया कि उनका बेटा तीन महीने पहले गांव से मुंबई चला गया है, जहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला के पति गोपाल लाल देव ने कहा कि उसकी पत्नी घर छोड़कर भाग गई है और अब उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी भी प्रकार से उन पर पत्नी को वापस रखने का दबाव बनाया गया, तो वे आत्महत्या करने जैसा कदम उठा सकते हैं। एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही पुलिस अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और बच्ची की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


