कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें….किडनी कांड के सरगना डॉ. रोहित का कुबूलनामा, बोला किडनी ट्रांस्पलांट के लिए “कमांडो सर्जरी” कोडवर्ड का इस्तेमाल होता था। 30 लाख में सर्जरी का ठेका लेते थे। कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर एमएससी छात्रा से रेप किया। उसके खिलाफ एफआईआर हुई है।
अखिलेश दुबे को लिगामेंट इंजरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। उर्सला अस्पताल में भर्ती अखिलेश दुबे की हालत में सुधार है। ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। RPF महिला सिपाहियों और डाॅक्टर ने डिलीवरी कराई। जूही में मंडी के पास तालाब में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जल सत्याग्रह। तालाब में गंदगी से परेशान बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए…
किडनी कांड का मास्टरमाइंड 30 लाख में ठेका लेता था:‘कमांडो सर्जरी’ कोडवर्ड से चलता नेटवर्क, कानपुर में होता था ट्रांसप्लांट कानपुर किडनी कांड के मास्टरमाइंड रोहित तिवारी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रोहित ने बताया- वह 25 से 30 लाख रुपए में किडनी ट्रांसप्लांट का ठेका लेता था। डोनर और रिसिपिएंट की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी एजेंटों की होती थी। बातचीत के दौरान कोई उनकी बात समझ न सके, इसके लिए किडनी ट्रांसप्लांट का कोडवर्ड “कमांडो सर्जरी” रखा गया था। रोहित ने दिल्ली, मुंबई, कानपुर, प्रयागराज और मेरठ समेत देश के कई शहरों और राज्यों में अपने एजेंट फैला रखे थे। ये एजेंट अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के केस उसके पास लाते थे।पूरी खबर पढ़ें चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:दिल्ली से बिहार जा रही थी, कानपुर सेंट्रल पर RPF की महिला सिपाहियों ने उतारा, सुरक्षित डिलीवरी कराई कानपुर में चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की समय रहते मदद कर सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। उसे ट्रेन से उतार कर रेलवे अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रसव के बाद उसे जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया। हालत में सुधार होने पर उसे उसके घर बिहार भेज दिया गया। महिला को डिलीवरी कराने में आरपीएफ की महिला सिपाहियों रश्मि सचान और मिथलेश ने उसकी हर जरूरी मदद की। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रेन से उतारकर स्ट्रेचर के जरिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में कांस्टेबल ने MSC छात्रा से किया रेप:नौकरी और शादी का दिया झांसा, शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी कानपुर में नौकरी और शादी का झांसा देकर एक कांस्टेबल ने MSC की छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान कांस्टेबल ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने कांस्टेबल पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद सोमवार देर रात छात्रा कोतवाली पहुंची। उसकी शिकायत पर कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई।पूरी खबर पढ़ें
लिगामेंट इंजरी के लिए हायर सेंटर रेफर अखिलेश दुबे:कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन लेवल बढ़ा कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती एडवोकेट अखिलेश दुबे की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जेल में बंद अखिलेश दुबे को 6 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें बीपी, शुगर और घुटने में तेज दर्द की शिकायत थी। स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें तुरंत उर्सला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। उनका इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उनके हार्ट की जांच के साथ-साथ एमआरआई भी कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को प्राप्त हुई।पूरी खबर पढ़ें कानपुर में BSC छात्र ने किया सुसाइड:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, परिजन बोले- हत्या की गई कानपुर के कल्याणपुर में मंगलवार सुबह किराए के मकान में रहकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब दूसरे कमरे में रहने वाला उसका दोस्त उसे जगाने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। अंदर युवक का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें
कानपुर के हैलट में गार्ड ने तीमारदार को थप्पड़ जड़ा,VIDEO:बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, कहासुनी के बाद छीना फोन कानपुर के हैलट अस्पताल में गार्डों ने एक मरीज के तीमारदार को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक गार्ड तीमारदार से बाइक खड़ी करने को लेकर बहस करता दिख रहा है। इसी दौरान एक गार्ड ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गॉर्डों ने लात-घूंसे से पीटा। वहीं, इस मामले पर हैलट और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध ली है, जिसके चलते जिम्मेदार अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। घटना सोमवार देर रात 11 बजे की है।पूरी खबर पढ़ें चॉकलेट का लालच देकर 7 साल की बच्ची से रेप:कानपुर में घर के बाहर खेल रही थी, पड़ोसी अधेड़ अपने साथ ले गया; अरेस्ट कानपुर में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को अधेड़ चॉकलेट खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। इसके बाद उसके संग रेप किया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को डराया और किसी से बताने पर मारने की धमकी दी। अगले दिन बच्ची के कपड़े में खून लगा देख मां ने पूरी बात पूछी तो बच्ची ने आपबीती बताई। बच्ची से पूरी बात सुनकर परिजन चौंक पड़े। बच्ची को लेकर पुलिस के पास गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूही इलाके का है।पूरी खबर पढ़ें घाटमपुर के रेउना में बाईकों की आमने-सामने टक्कर:पति की मौत, पत्नी समेत 4 घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कानपुर के रेउना में बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पूरी खबर पढ़ें इधर से नहीं आने का…पहले पता होता तो 10 गिरते:अपना दल (S) की रैली पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर बोला- फिर 10 लाख इनाम होता कानपुर10 घंटे पहले
कानपुर में अपना दल (S) की रैली पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उसने रैली में हुए पथराव को लेकर कई खुलासे किए हैं। अजय ठाकुर ने कहा- फिल्म ‘रईस’ में एक डायलॉग है-इधर से नहीं आने का। वह मेरा विरोधी था। उसने मुझे दिखाने के लिए मेरे घर के सामने से रैली निकाली। बस बात मेरे मान-सम्मान पर आ गई, इसलिए हमला कर दिया। अगर हमें पहले से जानकारी होती, तो कई लोग गिरते, तब उसके ऊपर एक लाख नहीं, बल्कि 10 लाख रुपए का इनाम घोषित होता। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम:2KM लंबा जुलूस, शोभायात्रा निकली; 14 समाजसेवियों को मिला डाॅ. अम्बेडकर रत्न सम्मान कानपुरकुछ ही क्षण पहले
कानपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शहर में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मकराबर्टगंज स्थित पार्क में भारतीय दलित पैंथर की ओर से बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में आसपास के जिलों से हजारों लोग शामिल हुए। भारतीय दलित पैंथर के प्रांतीय अध्यक्ष धनीराम बौद्ध ने बताया कि शाम 6 बजे भव्य जुलूस, शोभा यात्रा मकराबर्टगंज से शुरू हुई, जो नवाबगंज कंपनी बाग से होते हुए फूलबाग के लिए निकली। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 लोगों को “डॉ. अम्बेडकर रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़ें


