महिला ने बच्ची संग गंगा में लगाई छलांग, जान बची:खगड़िया में फैमिली टॉर्चर से तंग आकर कूदी, लोगों ने बचाया

महिला ने बच्ची संग गंगा में लगाई छलांग, जान बची:खगड़िया में फैमिली टॉर्चर से तंग आकर कूदी, लोगों ने बचाया

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगुवानी गंगा घाट पर बुधवार को एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से महिला और बच्ची दोनों की जान बचा ली गई। यह घटना अगुवानी गंगा घाट स्थित उपधारा पर बने लोहे के पुल से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के नदी में कूदते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत गंगा में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। डायल 112 टीम के पदाधिकारी तेजनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की सूचना दी प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परबत्ता थाना को सुपुर्द कर दिया गया। उसकी पहचान मुंगेर जिले के हरिणमार थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुनैना कुमारी के रूप में हुई है। उसके पति मिथुन कुमार मजदूरी करते हैं। महिला के साथ उसकी तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी भी थी। बताया गया कि घर पर उसकी तीन महीने की एक और बच्ची है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। सुनैना कुमारी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने पति और सास द्वारा मारपीट किए जाने तथा घर का सामान तोड़कर घर से निकाल देने की बात कही। महिला ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पूरे मामले की जांच में जुट गई पुलिस सुनैना कुमारी का मायका गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना घरेलू प्रताड़ना और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की समस्याओं को एक बार फिर उजागर करती है। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगुवानी गंगा घाट पर बुधवार को एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से महिला और बच्ची दोनों की जान बचा ली गई। यह घटना अगुवानी गंगा घाट स्थित उपधारा पर बने लोहे के पुल से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के नदी में कूदते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत गंगा में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। डायल 112 टीम के पदाधिकारी तेजनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की सूचना दी प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परबत्ता थाना को सुपुर्द कर दिया गया। उसकी पहचान मुंगेर जिले के हरिणमार थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुनैना कुमारी के रूप में हुई है। उसके पति मिथुन कुमार मजदूरी करते हैं। महिला के साथ उसकी तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी भी थी। बताया गया कि घर पर उसकी तीन महीने की एक और बच्ची है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। सुनैना कुमारी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने पति और सास द्वारा मारपीट किए जाने तथा घर का सामान तोड़कर घर से निकाल देने की बात कही। महिला ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पूरे मामले की जांच में जुट गई पुलिस सुनैना कुमारी का मायका गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना घरेलू प्रताड़ना और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की समस्याओं को एक बार फिर उजागर करती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *