मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को एक घटना सामने आई, जहाँ एक्सरे कराने पहुंची एक युवती ने अस्पताल के एक्सरे कक्ष में छेड़खानी का आरोप लगाया। मोहनिया थाना क्षेत्र की एक युवती अपने चेस्ट का एक्सरे कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। एक्सरे कक्ष में युवती अकेली थी। आरोप है कि जैसे ही युवती एक्सरे के लिए हाथ ऊपर कर खड़ी हुई, मौके का फायदा उठाकर एक्सरे कर रहे युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोपी युवक एक्सरे कक्ष छोड़कर मौके से फरार हो गया अपनी गरिमा पर हमला होते देख युवती तुरंत एक्सरे कक्ष से बाहर निकली और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। युवती की बात सुनते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा की कमी और कर्मियों की बदनीयती के कारण युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। हंगामे की भनक लगते ही आरोपी युवक एक्सरे कक्ष छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत आरोपी युवक को एक्सरे कक्ष के कार्य से हटा दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जांच कर दोषी कर्मचारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को एक घटना सामने आई, जहाँ एक्सरे कराने पहुंची एक युवती ने अस्पताल के एक्सरे कक्ष में छेड़खानी का आरोप लगाया। मोहनिया थाना क्षेत्र की एक युवती अपने चेस्ट का एक्सरे कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। एक्सरे कक्ष में युवती अकेली थी। आरोप है कि जैसे ही युवती एक्सरे के लिए हाथ ऊपर कर खड़ी हुई, मौके का फायदा उठाकर एक्सरे कर रहे युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोपी युवक एक्सरे कक्ष छोड़कर मौके से फरार हो गया अपनी गरिमा पर हमला होते देख युवती तुरंत एक्सरे कक्ष से बाहर निकली और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। युवती की बात सुनते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा की कमी और कर्मियों की बदनीयती के कारण युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। हंगामे की भनक लगते ही आरोपी युवक एक्सरे कक्ष छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत आरोपी युवक को एक्सरे कक्ष के कार्य से हटा दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जांच कर दोषी कर्मचारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


