बांका में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कार ने बाइक में मारी थी टक्कर

बांका में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कार ने बाइक में मारी थी टक्कर

बांका में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतका की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव निवासी बेबी देवी(30) के रूप में हुई है। गुरुवार शाम जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि यह हादसा 17 मई को हुआ था। बेबी देवी गांव के ही एक युवक और एक महिला के साथ बाइक से झारखंड स्थित रेकसी स्थान पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान एकचारी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। पति के साथ मायके में रहती थी

पटना में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां नंदिनी, चंदा और प्रीति तथा एक पुत्र आशीष को छोड़ गई हैं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि बेबी देवी की शादी झारखंड के बसंतराय थाना क्षेत्र के महेशटिकरी गांव में हुई थी। हालांकि, शादी के बाद वह अपने पति मिथुन दास के साथ मायके बटसार गांव में ही रह रही थीं। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी दी है कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतका की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव निवासी बेबी देवी(30) के रूप में हुई है। गुरुवार शाम जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि यह हादसा 17 मई को हुआ था। बेबी देवी गांव के ही एक युवक और एक महिला के साथ बाइक से झारखंड स्थित रेकसी स्थान पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान एकचारी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। पति के साथ मायके में रहती थी

पटना में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां नंदिनी, चंदा और प्रीति तथा एक पुत्र आशीष को छोड़ गई हैं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि बेबी देवी की शादी झारखंड के बसंतराय थाना क्षेत्र के महेशटिकरी गांव में हुई थी। हालांकि, शादी के बाद वह अपने पति मिथुन दास के साथ मायके बटसार गांव में ही रह रही थीं। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी दी है कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *