भोजपुर में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई:हादसे में एक युवक की मौत, 2 दोस्त घायल; चिमनी भट्ठा पर मजदूरी के पैसे का हिसाब करने गया था

भोजपुर में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई:हादसे में एक युवक की मौत, 2 दोस्त घायल; चिमनी भट्ठा पर मजदूरी के पैसे का हिसाब करने गया था

भोजपुर में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई है। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल है। घायलों को इलाज के लिए तरारी पीएसची में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान हसुर टोला सारा गांव निवासी शंकर राम के पुत्र पुत्र मंगरु मुसहर(22) के तौर पर हुई है। घटना तरारी पुल के पास की है। मृतक के पिता शंकर राम ने बताया कि बड़का गांव स्थित चिमनी भट्ठा पर मजदूरी के पैसे हिसाब करने गया था। हिसाब करने के बाद बाइक से अपने 2 दोस्तों के साथ लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन से चकमा खा गया। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर दीवार से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। मंगरू को ज्यादा चोट लगी थी, जबकि उसके दोनों दोस्तों को हल्की चोटें आईं है। हादसे की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने चार भाई और तीन बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां संझारो देवी, पत्नी सुगनिया देवी, दो पुत्र मनीष, पूदन और एक पुत्री झुनी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई है। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल है। घायलों को इलाज के लिए तरारी पीएसची में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान हसुर टोला सारा गांव निवासी शंकर राम के पुत्र पुत्र मंगरु मुसहर(22) के तौर पर हुई है। घटना तरारी पुल के पास की है। मृतक के पिता शंकर राम ने बताया कि बड़का गांव स्थित चिमनी भट्ठा पर मजदूरी के पैसे हिसाब करने गया था। हिसाब करने के बाद बाइक से अपने 2 दोस्तों के साथ लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन से चकमा खा गया। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर दीवार से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। मंगरू को ज्यादा चोट लगी थी, जबकि उसके दोनों दोस्तों को हल्की चोटें आईं है। हादसे की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने चार भाई और तीन बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां संझारो देवी, पत्नी सुगनिया देवी, दो पुत्र मनीष, पूदन और एक पुत्री झुनी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *