महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया:मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में हुई संभल की महिला की डिलीवरी; जच्चा-बच्चा सुरक्षित

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया:मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में हुई संभल की महिला की डिलीवरी; जच्चा-बच्चा सुरक्षित

मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में संभल की एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। डॉक्टरों को पहले से महिला के गर्भ में पल रहे 4 बच्चों के बारे में जानकारी थी। हाईरिस्क को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को 2 बच्चों का अर्बाशन कराने और दो को गर्भ में पलते रहने देने की सलाह दी थी। लेकिन महिला की फैमिली इसके लिए तैयार नहीं हुई। टीएमयू अस्पताल की डॉ.शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि संभल के असमोली में रहने वाली अमीना (31 साल) का पिछले कुछ वक्त से ट्रीटमेंट चल रहा था। अल्ट्रासाउंड से पता चला कि उसके गर्भ में 4 भ्रूण हैं। उसे सलाह दी गई थी कि ऐसी स्थिति उसके लिए खतरनाक हो सकती है। लेकिन हाईरिस्क के बाद भी अमीना और उसके पति आलिम ने चारों बच्चों को डिलीवर करने का डिसीजन लिया।

डॉक्टर ने बताया कि इसके बाद से ही महिला को रेगुलर मेडिकल निगरानी में लिया गया था। समय-समय पर उसकी जांचें कराई गई थीं। 6 मई को उसे डिलीवरी के लिए एडमिट कर लिया गया था। 9 मई को उसने एक शिशु को जन्म दिया। ये मेल शिशु था। इसके बाद 14 मई को फिर से महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई। 14 मई यानि गुरुवार को अमीना ने एक साथ 3 शिशु को जन्म दिया। इनमें एक मेल और 2 फीमेल शिशु हैं।

डॉक्टर ने बताया कि कमजोर होने की वजह से एक शिशु को पहले वेंटीलेटर पर रखना पड़ा। लेकिन अब मां और शिशुओं की सेहत में काफी सुधार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *