छात्रा ने शिक्षक पर बैड टच का लगाया आरोप:इंदौर के नामी स्कूल में समर कैंप के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस पहुंची

छात्रा ने शिक्षक पर बैड टच का लगाया आरोप:इंदौर के नामी स्कूल में समर कैंप के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस पहुंची

इंदौर के एक नामी स्कूल में समर कैंप के दौरान 13 साल की एक छात्रा ने शिक्षक पर बैड टच करने का आरोप लगाया है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल महिला पुलिस और फीमेल स्टाफ की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। राजेंद्र नगर टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया कि गुरुवार रात इलाके के एक निजी स्कूल में छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। छात्रा के परिजन के अनुसार, स्कूल में 3 मई से समर कैंप चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद नाम का शिक्षक छात्राओं के साथ अनुचित तरीके से बैड टच करता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद परिजन रात मे स्कूल पहुंचे और पुलिस को बुलाया। टीआई के मुताबिक, अभी किसी छात्रा से बातचीत नहीं हो सकी है। पूछताछ के लिए महिला स्टाफ को बुलाया गया है। थाने में फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं आई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *