मोतिहारी में सड़क हादसे में महिला की मौत:तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पति गंभीर रूप से घायल

मोतिहारी में सड़क हादसे में महिला की मौत:तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पति गंभीर रूप से घायल

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर हुई। मृतक महिला की पहचान राजो देवी के रूप में हुई है, और उनके पति राज किशोर साह घायल हुए हैं। राज किशोर साह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एनएच-28 पर तेज रफ्तार ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, राजो देवी अपने पति राज किशोर साह के साथ बाइक से एक लड़की को देखने जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-28 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजो देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। गंभीर स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल राज किशोर साह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका राजो देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकिया थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर हुई। मृतक महिला की पहचान राजो देवी के रूप में हुई है, और उनके पति राज किशोर साह घायल हुए हैं। राज किशोर साह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एनएच-28 पर तेज रफ्तार ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, राजो देवी अपने पति राज किशोर साह के साथ बाइक से एक लड़की को देखने जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-28 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजो देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। गंभीर स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल राज किशोर साह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका राजो देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकिया थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *