टीआरई-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज हुआ था। जिसके विरोध में दरभंगा में सोमवार को जन सुराज ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स चौराहा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य के लाखों शिक्षित युवक-युवतियां रोजगार और अपने भविष्य को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कराया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव एमडी शोएब अहमद खान ने कहा कि जन सुराज पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और जल्द टीआरई-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। संसदीय चुनाव प्रभारी बिल्टू साहनी और प्रदेश महासचिव प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।
लाठीचार्ज की जांच की मांग प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष निर्मल मिश्रा, जिला महासचिव मुमताज अंसारी, जिला प्रवक्ता अमन चौधरी, नगर अध्यक्ष एमडी शौकत, जिला कार्यालय प्रभारी उपेंद्र शर्मा, साकेत सुमन, अकबर अली समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि युवाओं की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे छात्रों और अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। जन सुराज पार्टी ने सरकार से अविलंब टीआरई-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने और अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की जांच कराने की मांग की है। टीआरई-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज हुआ था। जिसके विरोध में दरभंगा में सोमवार को जन सुराज ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स चौराहा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य के लाखों शिक्षित युवक-युवतियां रोजगार और अपने भविष्य को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कराया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव एमडी शोएब अहमद खान ने कहा कि जन सुराज पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और जल्द टीआरई-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। संसदीय चुनाव प्रभारी बिल्टू साहनी और प्रदेश महासचिव प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।
लाठीचार्ज की जांच की मांग प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष निर्मल मिश्रा, जिला महासचिव मुमताज अंसारी, जिला प्रवक्ता अमन चौधरी, नगर अध्यक्ष एमडी शौकत, जिला कार्यालय प्रभारी उपेंद्र शर्मा, साकेत सुमन, अकबर अली समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि युवाओं की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे छात्रों और अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। जन सुराज पार्टी ने सरकार से अविलंब टीआरई-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने और अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की जांच कराने की मांग की है।


