दरभंगा में पेड़ गिरने से महिला की मौत:बारिश से कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली गुल; फसलों को नुकसान

दरभंगा में पेड़ गिरने से महिला की मौत:बारिश से कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली गुल; फसलों को नुकसान

दरभंगा में बुधवार रात भारी बारिश हुई है। 2 से 3 घंटे तक चली तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई प्रखंडों में एस्बेस्टस और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सैकड़ों लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पेड़ उखड़ गए। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ही कई मार्गों पर आवाजाही बहाल हो सकी। पेड़ गिरने से महिला की मौत रैयाम थाना क्षेत्र के रैयाम गां (वार्ड संख्या 14) में पेड़ के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम बिगड़ने से पहले घर से बाहर निकली थी। अचानक तेज आंधी चलने लगी। तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया। नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीतावरी देवी(55) के तौर पर हुई है। लोगों में आक्रोश, राहत की मांग आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों में पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हैं। यहां तक कि मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, गिरे पेड़ों को हटाकर सड़कें चालू कराई जाए। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दी जाए। किसानों को भारी नुकसान आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। आम की फसल को करीब 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। लीची की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी मक्के की फसल भी तेज हवा के कारण गिर गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। केवटी प्रखंड में व्यापक असर केवटी प्रखंड के रनवे, समैला, दड़िमा सहित कई गांवों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन ठप रहा। समैला गांव में एक जिम का छप्पर उड़ गया, जिससे संचालक कुणाल कुमार कर्ण को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दरभंगा में बुधवार रात भारी बारिश हुई है। 2 से 3 घंटे तक चली तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई प्रखंडों में एस्बेस्टस और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सैकड़ों लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पेड़ उखड़ गए। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ही कई मार्गों पर आवाजाही बहाल हो सकी। पेड़ गिरने से महिला की मौत रैयाम थाना क्षेत्र के रैयाम गां (वार्ड संख्या 14) में पेड़ के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम बिगड़ने से पहले घर से बाहर निकली थी। अचानक तेज आंधी चलने लगी। तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया। नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीतावरी देवी(55) के तौर पर हुई है। लोगों में आक्रोश, राहत की मांग आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों में पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हैं। यहां तक कि मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, गिरे पेड़ों को हटाकर सड़कें चालू कराई जाए। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दी जाए। किसानों को भारी नुकसान आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। आम की फसल को करीब 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। लीची की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी मक्के की फसल भी तेज हवा के कारण गिर गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। केवटी प्रखंड में व्यापक असर केवटी प्रखंड के रनवे, समैला, दड़िमा सहित कई गांवों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन ठप रहा। समैला गांव में एक जिम का छप्पर उड़ गया, जिससे संचालक कुणाल कुमार कर्ण को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *