गैस कंटेनर के नीचे दबने से महिला की मौत:भतीजे के साथ बाइक से जा रही थी बांका, मजदूरी कर परिवार चलाता है पति

गैस कंटेनर के नीचे दबने से महिला की मौत:भतीजे के साथ बाइक से जा रही थी बांका, मजदूरी कर परिवार चलाता है पति

बांका में बुधवार शाम गैस कंटेनर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में बस स्टैंड चौक पर हुई। मृतका की पहचान खरवा गांव निवासी त्रिशूल सिंह की पत्नी रंभा देवी(40) के रूप में हुई है। रंभा देवी अपने भतीजे के साथ बाइक से बांका जा रही थीं। इसी दौरान मधुसूदनपुर गैस बॉटलिंग प्लांट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गैस कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी रंभा देवी सड़क पर गिर गईं और कंटेनर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी जांघ और पैर कुचल गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम बाइक चालक भतीजा दूसरी ओर गिरने से बच गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रंभा देवी को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रंभा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रंभा देवी अपने पीछे पति, 2 बेटे और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर गैस कंटेनर अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका में बुधवार शाम गैस कंटेनर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में बस स्टैंड चौक पर हुई। मृतका की पहचान खरवा गांव निवासी त्रिशूल सिंह की पत्नी रंभा देवी(40) के रूप में हुई है। रंभा देवी अपने भतीजे के साथ बाइक से बांका जा रही थीं। इसी दौरान मधुसूदनपुर गैस बॉटलिंग प्लांट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गैस कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी रंभा देवी सड़क पर गिर गईं और कंटेनर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी जांघ और पैर कुचल गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम बाइक चालक भतीजा दूसरी ओर गिरने से बच गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रंभा देवी को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रंभा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रंभा देवी अपने पीछे पति, 2 बेटे और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर गैस कंटेनर अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *