औरैया में आंधी में दीवार गिरी, महिला की मौत:ननद घायल, जिला अस्पताल रेफर, भंडारा खाकर लौटते समय हुआ हादसा

औरैया में आंधी में दीवार गिरी, महिला की मौत:ननद घायल, जिला अस्पताल रेफर, भंडारा खाकर लौटते समय हुआ हादसा

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में रविवार रात तेज आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा निवासी 42 वर्षीय जगरानी पत्नी सुरेंद्र निषाद के रूप में हुई है। वह रविवार को हरपालपुर गांव में अपने नंदोई लेकपाल निषाद के यहां आई हुई थीं। घायल महिला जगरानी की ननद सोमवती हैं।

रविवार शाम को जगरानी अपनी ननद सोमवती के साथ पड़ोसी गांव भीखम नगर में चल रहे भागवत भंडारे में गई थीं। भंडारा खाने के बाद वे वापस घर लौट रही थीं। गांव पहुंचते ही तेज आंधी के कारण बुद्ध सिंह के घर की बाहरी दीवार गिर गई, जिससे सोमवती और जगरानी मलबे में दब गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में डॉक्टरों ने जगरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोमवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लेखपाल विशाल गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर भी मौके पर पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *