दरभंगा में महिला से मारपीट, घर से निकाला:पीड़िता बोली- पति का दूसरी लड़की से अफेयर है, बच्चों के साथ दर-दर भटक रही हूं

दरभंगा में महिला से मारपीट, घर से निकाला:पीड़िता बोली- पति का दूसरी लड़की से अफेयर है, बच्चों के साथ दर-दर भटक रही हूं

दरभंगा में एक महिला ने पति पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। बिरौल थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दर-दर भटक रही हूं मिर्जापुर निवासी रेनु देवी(40) ने बताया तीन बच्चे हैं। मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब हमारा क्या होगा। पति राम प्रवेश साह का पिछले कई महीनों से एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर चल रहा है। पूरी कमाई उसी महिला पर खर्च कर रहे हैं। मुझे एक रुपए भी नहीं देते हैं। घर भी नहीं आते हैं। उसी के साथ रहते हैं। पति की बेरुखी के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो गई है। परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गया है। बड़ी बेटी 18 साल की है। उसकी शादी कैसे होगी। पति के संबंधों का विरोध किया तो सास-ससुर और ननद ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। मेरे पास जो कैश और गहने थे, वो भी छीन लिया। तीनों बच्चों के साथ सड़क पर रहने को मजबूर हूं।

घर में घुसने नहीं दिया रेनु देवी ने आगे बताया कि मजबूरी में दिल्ली से अपनी मां को फोन करके बुलाया। मां के आने के बाद ससुराल पहुंची। वहां फिर से मारपीट की गई। घर में घुसने नहीं दिया गया। ससुराल वालों का कहना है उनके पति राम प्रवेश साह दूसरी शादी कर चुके हैं। वो घर छोड़ चुके हैं। आवेदन के आधार पर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि एक महिला ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में एक महिला ने पति पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। बिरौल थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दर-दर भटक रही हूं मिर्जापुर निवासी रेनु देवी(40) ने बताया तीन बच्चे हैं। मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब हमारा क्या होगा। पति राम प्रवेश साह का पिछले कई महीनों से एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर चल रहा है। पूरी कमाई उसी महिला पर खर्च कर रहे हैं। मुझे एक रुपए भी नहीं देते हैं। घर भी नहीं आते हैं। उसी के साथ रहते हैं। पति की बेरुखी के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो गई है। परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गया है। बड़ी बेटी 18 साल की है। उसकी शादी कैसे होगी। पति के संबंधों का विरोध किया तो सास-ससुर और ननद ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। मेरे पास जो कैश और गहने थे, वो भी छीन लिया। तीनों बच्चों के साथ सड़क पर रहने को मजबूर हूं।

घर में घुसने नहीं दिया रेनु देवी ने आगे बताया कि मजबूरी में दिल्ली से अपनी मां को फोन करके बुलाया। मां के आने के बाद ससुराल पहुंची। वहां फिर से मारपीट की गई। घर में घुसने नहीं दिया गया। ससुराल वालों का कहना है उनके पति राम प्रवेश साह दूसरी शादी कर चुके हैं। वो घर छोड़ चुके हैं। आवेदन के आधार पर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि एक महिला ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *