सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर टोले बहोरी में शराब की तलाश में की गई छापेमारी के दौरान एक्साइज टीम पर एक महिला से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग की टीम ने प्रेमनगर टोले बहोरी निवासी रविन्द्र पासवान के घर पर छापेमारी की। परिजनों का आरोप है कि टीम शराब बरामदगी के नाम पर घर में दाखिल हुई। इसी दौरान घर में मौजूद रविन्द्र पासवान की पत्नी सरिता देवी ने कार्रवाई का विरोध किया। परिजनों का दावा है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने सरिता देवी के साथ मारपीट की। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार ने एक्साइज टीम पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छापेमारी के दौरान महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया और घर में रखी नकदी भी ले ली गई। इस मामले पर उत्पाद अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि कंट्रोल रूम से शराब के भंडारण की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई थी। उन्होंने मारपीट के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर टोले बहोरी में शराब की तलाश में की गई छापेमारी के दौरान एक्साइज टीम पर एक महिला से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग की टीम ने प्रेमनगर टोले बहोरी निवासी रविन्द्र पासवान के घर पर छापेमारी की। परिजनों का आरोप है कि टीम शराब बरामदगी के नाम पर घर में दाखिल हुई। इसी दौरान घर में मौजूद रविन्द्र पासवान की पत्नी सरिता देवी ने कार्रवाई का विरोध किया। परिजनों का दावा है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने सरिता देवी के साथ मारपीट की। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार ने एक्साइज टीम पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छापेमारी के दौरान महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया और घर में रखी नकदी भी ले ली गई। इस मामले पर उत्पाद अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि कंट्रोल रूम से शराब के भंडारण की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई थी। उन्होंने मारपीट के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है।


