नवादा में प्रेम प्रसंग के एक पुराने मामले को लेकर चार भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना नेमदरगंज थाना क्षेत्र के जफरा गांव के पास हुई, जिसमें चारों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवादा के सदर अस्पताल में कराया गया है। घायलों की पहचान नवादा के गौसनगर निवासी दौलत सिंह, प्रिया रंजन कुमार, रामबरन सिंह और दुलार सिंह के रूप में हुई है। ये सभी मुंबई से लौट रहे थे और अपनी बहन के घर जा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। घायल प्रिया रंजन कुमार ने आरोप लगाया कि उनके भाई दौलत सिंह का 10 साल पहले एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। हालांकि, बाद में लड़की और दौलत सिंह दोनों की शादी दूसरी जगह हो गई थी। प्रिया रंजन ने बताया कि वे सभी भाई मुंबई से लौटे थे। उनका भांजा भी मुंबई में रहता है, जिसने अपनी मां (उनकी बहन) के लिए कुछ सामान दिया था। इसी सामान को लेकर वे अपनी बहन के घर जा रहे थे, तभी जफरा गांव में लड़की के परिवार वालों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले के प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के परिवार के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जबकि उनके भाई का अब उस लड़की से कोई संबंध नहीं है। इस विवाद में सभी भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल अवस्था में सभी को नवादा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रिया रंजन कुमार ने बताया कि इलाज के बाद वे लिखित आवेदन देकर सभी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। हमले के दौरान उनका कुछ सामान भी लूट लिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। नवादा में प्रेम प्रसंग के एक पुराने मामले को लेकर चार भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना नेमदरगंज थाना क्षेत्र के जफरा गांव के पास हुई, जिसमें चारों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवादा के सदर अस्पताल में कराया गया है। घायलों की पहचान नवादा के गौसनगर निवासी दौलत सिंह, प्रिया रंजन कुमार, रामबरन सिंह और दुलार सिंह के रूप में हुई है। ये सभी मुंबई से लौट रहे थे और अपनी बहन के घर जा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। घायल प्रिया रंजन कुमार ने आरोप लगाया कि उनके भाई दौलत सिंह का 10 साल पहले एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। हालांकि, बाद में लड़की और दौलत सिंह दोनों की शादी दूसरी जगह हो गई थी। प्रिया रंजन ने बताया कि वे सभी भाई मुंबई से लौटे थे। उनका भांजा भी मुंबई में रहता है, जिसने अपनी मां (उनकी बहन) के लिए कुछ सामान दिया था। इसी सामान को लेकर वे अपनी बहन के घर जा रहे थे, तभी जफरा गांव में लड़की के परिवार वालों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले के प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के परिवार के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जबकि उनके भाई का अब उस लड़की से कोई संबंध नहीं है। इस विवाद में सभी भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल अवस्था में सभी को नवादा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रिया रंजन कुमार ने बताया कि इलाज के बाद वे लिखित आवेदन देकर सभी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। हमले के दौरान उनका कुछ सामान भी लूट लिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


