बच्चा खिलाने के बहाने किशोरी को घर बुलाया:देवर से कराया रेप, आरोपी महिला गिरफ्तार

बच्चा खिलाने के बहाने किशोरी को घर बुलाया:देवर से कराया रेप, आरोपी महिला गिरफ्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 15 साल की किशोरी को बच्चा खिलाने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ रेप कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने रुपए का लालच देकर अपने देवर से किशोरी के साथ दुष्कर्म कराया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई भी की गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी देवर फरार है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया ठाकुरगंज क्षेत्र में रहने वाली समीरा उर्फ सहरीन के घर पास में रहने वाली 15 साल किशोरी का अक्सर आना-जाना था। रविवार को समीरा ने बच्चा खिलाने के बहाने किशोरी को अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने अपने देवर दानिश को फोन कर किशोरी के घर पर होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में दानिश वहां पहुंच गया और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। देवर ने किशोरी को रुपए का लालच दिया। जब उसने विरोध किया तो दानिश ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर किशोरी को बुरी तरह पीटा और गाली गलौज की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद माँ ने ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस का कहना है आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका देवर दानिश फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *